
झांसी के चंद्रा अंबाबाई गांव में ‘किसान तक’ का किसान कारवां पहुंचा. यह उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप का संयुक्त प्रयास है. 75 जिलों की यात्रा में यह 22वां पड़ाव रहा, जहां बड़ी संख्या में किसान पहुंचे.

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती, आधुनिक कृषि उपकरण, फसल उत्पादन बढ़ाने के तरीके और कम लागत में ज्यादा उत्पादन की जानकारी दी.

डिप्टी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने नंदिनी योजना और नंद बाबा योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है और पशुओं के टीकाकरण को जरूरी बताया.

कृषि विज्ञान केंद्र झांसी की अध्यक्ष डॉ. निशि रॉय ने बताया कि सब्जी की पौध उत्पादन से कम समय में अधिक लाभ कमाया जा सकता है. साथ ही वैल्यू एडिशन और सोलर ड्रायर की जानकारी दी.

प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ आचार्य अविनाश ने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी स्वस्थ रहती है और पोषक अनाज मिलता है. उन्होंने देसी गौवंश पालन को जरूरी बताया.

इफको के डिप्टी फील्ड मैनेजर कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि नैनो यूरिया और लिक्विड डीएपी से खेती की लागत कम होती है और मृदा स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

कृषि विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी. प्रगतिशील किसान विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उनकी आय तीन गुना तक बढ़ी है.

जादूगर सलमान ने किसानों को खेती के साथ पशुपालन अपनाने का संदेश दिया. लकी ड्रॉ में खुशबू को ₹2000 और राजकुमारी को ₹3000 का पुरस्कार मिला.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today