
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी हर मौसम में रंगीन, खूबसूरत और फ्रेश दिखे, तो रंगीन पत्तियों वाले पौधे सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये पौधे सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि लाल, पीले, बैंगनी और बहुरंगी पत्तों के जरिए आपकी बालकनी को नेचुरल लुक देंगे.

खास बात ये है कि ये पौधे कम देखभाल में भी लंबे समय तक सुंदर बने रहते हैं, और फूलों की तरह जल्दी मुरझाते नहीं हैं. ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही 5 रंगीन पत्तियों वाले खास पौधों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपनी बालकनी को बिना फूलों के भी सजा सकते हैं.

गुलाबी, हरा, सफेद और लाल कॉम्बिनेशन वाला कैलेडियम प्लांट देखने में काफी खूबसूरत होता है. गुलाबी हरी पत्तियां किसी फूल जितनी ही खूबसूरत दिखती हैं. ये कलरफुल पौधा बालकनी में बहुत अट्रैक्टिव दिखेगा. साथ ही हल्की धूप में अच्छे से ग्रो करेगा।.आप चाहे तो ऐसे पौधे को कुछ समय के लिए इनडोर प्लांट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैंगनी, गुलाबी, मैरून, ग्रीन मिक्स आदि रंगों की पत्तियों वाले प्लांट कोलियस काफी अट्रैक्टिव होते हैं. ऐसे में इस पौधे को आप बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं. अपने पसंद के रंग का चुनाव करें और बालकनी को रंगीन बना दें. ये लो मेंटेनेंस प्लांट हैंगिंग पॉट या स्टैंड दोनों में सुंदर लगता है.

लाल और डार्क ग्रीन शेड पत्तियों वाला रेड अग्लाओनेमा ऐसा प्लांट है, जिसकी पत्तियों को देखकर कुछ समय के लिए नजर वहीं पर ठहर जाती है. इंडोर और बालकनी दोनों के लिए ये एक परफेक्ट प्लांट है, जो कम धूप में भी अच्छे से ग्रोथ करता है.

पत्तियां गहरी बैंगनी या पर्पल पसंद है, तो आपको पर्पल हार्ट प्लांट लगाना चाहिए. ऐसे प्लांट बालकनी रेलिंग या हैंगिंग पॉट में शानदार लगते हैं. बता दें कि धूप में इसका कलर और गहरा हो जाता है. वहीं, इस प्लांट को आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं.

पत्तियां लाल, पिंक और पर्पल शेड में अल्टरनेंथरा की पत्तियां होती हैं. छोटे गमलों में सजाने के लिए ये प्लांट बेस्ट माना जाता है. ये पौधे धूप पसंद करने वाला होता है इसलिए इसे 4 से 5 घंटे धूप में जरूर रखें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today