जींद, हरियाणा के गांव अमर हेड़ी के रहने वाले आभा सिंह 26 साल से सब्जी और फल की खेती कर रहे हैं. खेत कह लें या बाग-बगीचा उनके यहां पर सेब के पेड़ भी लगे हुए हैं. कैलिफोर्निया से आए खास तरह के पौधे से स्ट्राबेरी भी उगा रहे हैं. उनकी स्ट्रॉबेरी जींद में ही दिल्ली से भी महंगे रेट पर बिक जाती है. 300 रुपये और 50 रुपये किलो कीमत वाला पुदीना भी उनके खेत की शान है. आभा सिंह की खास तरह की खेती के बारे में सुनकर ही हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने अमले के साथ सीधे उनके खेत पर पहुंच गए थे. उन्होंने खेत पर ही आभा सिंह के साथ खाना भी खाया. वहीं 26 जनवरी के मौके पर आभा सिंह को हरियाणा सरकार ने 2021 में सम्मानित भी किया था.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today