Advertisement
Pushkar में पशुओं की सजावट के सामान बेचने वाले दुकानदार परेशान, जानें क्या है वजह?, देखें Video

Pushkar में पशुओं की सजावट के सामान बेचने वाले दुकानदार परेशान, जानें क्या है वजह?, देखें Video

 

अजमेर (Ajmer) जिले के पुष्कर (Pushkar) में राजस्थान (Rajasthan) ही नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े पशुमेलों में से एक मेला लगता है. इसीलिए दूसरे राज्यों के कई लोग यहां स्थाई रूप से पशुओं की सजावट का सामान बेचने के लिए आ गए हैं. बाकी सैंकड़ों दुकानें मेले के वक्त आती हैं. लेकिन जो लोग स्थाई रूप से दुकान लगाकर बैठे हैं, उनकी कुछ परेशानियां भी हैं. पहले कोविड (Covid) में मेला नहीं लगा. बाद में लंपी बीमारी (Lumpi Virus) के कारण पिछले दो साल से पशुओं के आने के लिए सरकार ने मनाही कर दी. ऐसे में इन दुकानदारों पर आजीविका का संकट आ गया है. कुछ के पास कर्ज भी है. इसीलिए ये लोग इस साल सरकार से मेला लगाने और उसमें पशुओं के आने की मांग कर रहे हैं. देखिए ये वीडियो.