Advertisement
Video- कश्मीर के अलावा अब दूसरों राज्यों में भी उगाई जा रही है केसर

Video- कश्मीर के अलावा अब दूसरों राज्यों में भी उगाई जा रही है केसर

 

देश में केसर का जिक्र होते ही कश्मीर का नाम आता है. क्योंकि देश में कश्मीर ही एक अकेला ऐसा राज्य है जहां केसर का उत्पादन होता है. देश के साथ दूसरे देशों में भी कश्मीरी केसर की बहुत डिमांड रहती है. दवाई बनाने वाली कंपनियों को तो कश्मीर की केसर ही चाहिए होती है. लेकिन कई वजह से कश्मीर में केसर का उत्पादन घट रहा है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब कश्मीर के अलावा भी देश के दो राज्यों में केसर का उत्पादन हो रहा है. इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (आईएचबीटी), पालमपुर, हिमाचल प्रदेश ने इसे मुमकिन कर दिखाया है.