राजस्थान में चुनावी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. किसान तक भी आपके लिए राजस्थान विधानसभा चुनावों के हर एक उस रंग को लेकर आ रहा है जिससे किसान और किसानी जुड़ी हुई है. पहली रिपोर्ट के लिए किसान तक अलवर जिले के मालाखेड़ा में हल्दीना गांव में पहुंचा. यहां बस स्टेंड के पास ही कुछ किसान बैठे थे. हमने उनसे बात की. सबसे बड़े मुद्दे एमएसपी कानून की गारंटी कानून और ईआरसीपी निकल कर आए. साथ ही किसानों की और भी कई मांगें और मुद्दे सामने आए. यह पहली बार है कि कोई किसानों के मुद्दों को लेकर चुनावी रिपोर्टिंग की जा रही है. जमीन के मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है. देखिए ये रिपोर्ट.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today