एग्रो केमिकल बनाने वाली कंपनियों के सभी चार उद्योग संगठनों ने महाराष्ट्र सरकार के उन प्रस्तावित बिलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जो किसानों को मिलावटी, सब स्टैंडर्ड या गलत ब्रांड वाले बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से बचाने के नाम पर तैयार किए गए हैं. नागपुर में 7 दिसंबर से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इन्हें पेश किया जाना है. उद्योग संगठनों ने इन पांच विधेयकों को अस्पष्ट होने के साथ-साथ असंगत और कठोर बताया है. उनका कहना है कि इन विधेयकों के पास होने के बाद एग्री इनपुट बनाने वालों के खिलाफ अपराधियों जैसा सलूक किया जाएगा. इसलिए प्रस्तावित विधेयकों को पारित नहीं किया जाना चाहिए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today