लंबे समय बाद प्याज की कीमतें बढ़नी शुरू हो गई हैं. देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक सूबे महाराष्ट्र में इसका भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. एक्सपर्ट बता रहे हैं कि दाम और बढ़ सकते हैं. इससे किसानों को राहत मिली है लेकिन उपभोक्ता परेशान हैं. चुनावी सीजन में प्याज के बढ़ते दाम ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि इतिहास गवाह है कि प्याज की महंगाई से गिरे उपभोक्ताओं के आंसुओं के सैलाब में कई बार सरकार तक बदल गई हैं. पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, इसलिए प्याज का दाम बढ़ना और बड़ा सिरदर्द बन गया है. देखिए पूरी रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today