किसान की परेशानी और ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए पंजाब के मोगा में किसान बाजार (Moga Kisan Bazar) की शुरुआत की गई थी. यहां ग्राहकों को दाल, फल-सब्जी और तेल-मसाले तक मिल रहे हैं. लेकिन पंजाब में किसान बाजार के साथ-साथ इसके लाइव किचन (Live Kitchen) की खूब चर्चा हो रही है. बाजार में सामान खरीदने के साथ लोग यहां सरसों का साग, पकोड़े और जलेबी भी खाते हैं. मोंगा के साथ ही पंजाब के पांच और शहरों में इसे शुरू करने की तैयारी चल रही है. इस बाजार में सिर्फ किसान और ग्राहक होते हैं. इस बाजार और उसके किचिन की खास बात यह भी है कि यहां मिलने वाला सभी सामान ऑर्गनिक (Organic Products) होता है. मतलब जिस तेल में पकोड़े तले जा रहे हैं वो ऑर्गनिक सरसों का निकला हुआ है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today