Advertisement
Video- दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत, जानें क्या हैं मांगे

Video- दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत, जानें क्या हैं मांगे

Kisan Mahapanchayat: द‍िल्ली के रामलीला मैदान में आज क‍ि‍सान महापंचायत हो रही है. संयुक्त क‍िसान मोर्चा के बैनर तले आयो‍ज‍ित होने जा रही इस महापंचायत में देशभर से लाखों किसानों के जुटने की उम्मीद है. काफी संख्या में किसान यहां पहुंच भी चुके हैं. इस वीडियो में देखिए किस तरह रामलीला मैदान में किसान परिवार समेत यहां पहुंचे हैं. काफी संख्या में महिला किसान भी यहां मौजूद हैं और यहीं चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनाती कर दी है. साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.