बकरे-बकरियों में सबसे ज्यादा लम्बे जमनापारी नस्ल के होते हैं. पूरी तरह सफेद रंग का होने और शारीरिक आकार में बड़ा होने के चलते इनकी खूबसूरती भी देखते ही बनती है. बकरीद पर तो इस नस्ल के बकरों की खूब डिमांड रहती है. साथ ही ज्यादा दूध देने के चलते बकरियां भी पसंद की जाती हैं. शायद यही वजह है कि विदेशों में बकरे-बकरियों की नस्ल सुधार के लिए जमनापारी नस्ल को खासा पसंद किया जाता है. जमनापारी की संख्या बढ़ाने के लिए केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा भी लगातार इस नस्ल पर काम कर रहा है
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today