Advertisement
OMG ! पशुपालन पर ऐसा Awareness Program आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें Video

OMG ! पशुपालन पर ऐसा Awareness Program आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें Video

 

एक जादूगर है जो सामने बैठे 350 से ज्यादा ग्रामीण महिला और पुरुषों को जादू दिखा रहा है. लेकिन इस जादू में कुछ खास संदेश भी छुपा है. जो लोगों को जादू से ज्यादा प्रभावी और अच्छा लग रहा है. ये संदेश है हमारे गांवों की अर्थव्यवस्था की धुरी पशुपालन के बारे में. उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले जादूगर सलमान अपने कारनामों से लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर रहे हैं. साथ ही साथ ये ग्रामीणों को पशुओं की देखरेख, टीकाकरण, कृषि वैज्ञानिकों की सलाह मानने और मवेशियों को चारे-पानी जैसी बुनियादी और ध्यान रखने वाली चीजों के बारे में बता भी रहे हैं.