यूपी में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे सहजन, आम और पॉपलर के 35 करोड़ पौधे, योगी सरकार का 13 प्रमुख नदियों पर भी फोकस

यूपी में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे सहजन, आम और पॉपलर के 35 करोड़ पौधे, योगी सरकार का 13 प्रमुख नदियों पर भी फोकस

Plantation Mahayagya-2026: पशुधन मंत्री डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोवंश को छाया व चारा उपलब्ध कराने के लिए गोआश्रय स्थलों पर विकसित किये जा रहे गोपाल वन में छायादार एवं चारा प्रजातियों का रोपण की सफलता व सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.

Advertisement
यूपी में 12 जुलाई को रोपे जाएंगे सहजन, आम और पॉपलर के 35 करोड़ पौधे, योगी सरकार का 13 प्रमुख नदियों पर भी फोकसयोगी सरकार 12 जुलाई को मनाएगी ‘हरियाली का उत्सव’

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे. प्रदेश में ‘हरियाली का यह उत्सव’ जनसहभागिता से मनाया जाएगा. इसे लेकर वन मुख्यालय के पारिजात सभागार में वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों संग वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 की सफलता को लेकर बैठक की. वन मंत्री ने कहा कि 12 जुलाई को सभी विभागों के सहयोग से पूरे प्रदेश में पौधरोपण महाभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि जनसहभागिता से पूरे प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. केंद्र-प्रदेश सरकार के विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्कूलों-कॉलेजों समेत व्यापक जनसहभागिता से उत्सव के रूप में महाभियान चलेगा.

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी लगेंगे 5.50 लाख पौधे 

वन मंत्री ने बताया कि नोडल वन विभाग सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा, ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़,  कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान 1.50 करोड़, पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधे लगाएगा. साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी 5.50 लाख पौधे लगाएं जायेंगे. इस वर्ष समरस वन, समृद्धि वन, कृषि वन, ऊर्जा वन, कपि वन समेत अनेक नवीन वन स्थापित किए जाएंगे.

पूरे प्रदेश में चलेगा पौधरोपण महाभियान

मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि इस अभियान का प्रमुख हिस्सा मिशन छाया, अविरल धारा पौधरोपण, सहजन भंडारा, आम भंडारा भी होगा. मिशन छाया के तहत गर्मी से राहत देने के लिए सड़क किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे. इसके अलावा 15 अगस्त को वंदे मातरम वाटिका, 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई-बहन पौधरोपण व 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ भी लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि लगभग दो हजार नर्सरियों में 57.62 करोड़ से अधिक पौधे तैयार हैं. इन पौधों को भी अब वितरित किया जाएगा.

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए ये निर्देश

बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वस्थ पौधों की आपूर्ति सभी विभागों को समय पर कर दी जाए, जिससे हर विभाग अपनी संरचनात्मक रणनीति व प्लान तैयार करें. उन्होंने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय आदि में वृहद पौधारोपण के साथ सिंचाई व सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा एक्सप्रेसवे/नेशनल हाइवे की पटरियों पर पौधरोपण कर नियमित सिंचाई सुनिश्चित की जाए. कृषि वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिलिया डुबिया, पॉपलर इत्यादि वितरित किये जाएं.

गोआश्रय स्थलों पर विकसित किए जाएंगे पौधे

पशुधन मंत्री डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोवंश को छाया व चारा उपलब्ध कराने के लिए गोआश्रय स्थलों पर विकसित किये जा रहे गोपाल वन में छायादार एवं चारा प्रजातियों का रोपण की सफलता व सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए. 

नदियों के किनारे 3.83 करोड़ से अधिक पौधरोपण

मुख्य वन संरक्षक (प्रचार/प्रसार), वन विभाग अदिति शर्मा ने बताया कि पौधरोपण महायज्ञ-2026 के दौरान वन विभाग की तरफ से प्रदेश में 13 नदियों के किनारे अविरल धारा पौधरोपण कराया जाएगा. इसमें मां गंगा, मां यमुना, मां सरयू आदि के नदियों के तट से 5 किमी. की परिधि में पौधरोपण होगा. नदियों के किनारे 3.83 करोड़ से अधिक पौधरोपण को लेकर भी विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. 

भव्य पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी पूरी

उन्होंने बताया कि पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत उत्तर प्रदेश में 13 प्रमुख नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण करेगी. गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, समेत कई प्रमुख नदियों के किनारे पौधरोपण होगा. गंगा के किनारे 4495.72 हेक्टेयर में 79.86 लाख से अधिक पौधरोपण होगा तो यमुना किनारे सर्वाधिक 647 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पौधरोपण कराए जाएंगे. नदियों के तट से पांच किमी. की परिधि में कुल 2673 स्थल चिह्नित किए गए हैं, इनके किनारे 22240 हेक्टेयर से अधिक में 3.83 करोड़ से अधिक पौधरोपण होगा. 

ये भी पढ़ें-

UP Weather Today, 8 July: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

यूपी के हर जिले में लगेगा बायोगैस प्लांट, IIT दिल्ली करेगी मदद, जानें क्या है योगी सरकार की तैयारी

POST A COMMENT