Agriculture Live Blogउत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मौसम बदल गया है, और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, बिजनौर, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, जालौन, महोबा, हमीरपुर और झांसी और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच, पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाएगा. इस खराब मौसम के दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
आज सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। यह वीडियो मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग का है, जहां सुबह के समय दृश्यता काफी कम देखने को मिली। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस क्षेत्र में आज हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 118 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है.
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हाड़ौती अंचल में मौसम ने अचानक करवट ले ली. रविवार को कोटा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई. दोपहर बाद कोटा-झालावाड़ हाईवे पर स्थित गोपालपुरा और उमेदपुरा गांव में करीब 20 मिनट तक तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई. तेज ओलों के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं और धनिया की फसलें जमीन पर गिर गईं. कई किसानों का कहना है कि फसलों को भारी नुकसान हुआ है. दीगोद, किशोरपुरा और डूंगरज्या क्षेत्रों में मावठ दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक और नमी बढ़ गई, लेकिन ओलावृष्टि ने लाभ की जगह नुकसान की आशंका पैदा कर दी.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई. यातायात में हो रही परेशानी.
देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों और पहाड़ी इलाकों में मौसम अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) एक के बाद एक असर डालेंगे. इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की आशंका है. 5 से 7 फरवरी के बीच तीसरा पश्चिमी विक्षोभ फिर से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today