Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Mar 15, 2026, 6:47 PM IST

भारत के कई हिस्सों में गर्मियों के शुरुआती संकेतों के बीच, रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च की आधी रात से उत्तर भारत सहित कई राज्यों में मौसम के मिजाज में पूरी तरह से बदलाव आ गया. जहां दिल्ली-NCR में गरज और बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश ने वहां के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत के कई हिस्सों में गर्मियों के शुरुआती संकेतों के बीच, रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च की आधी रात से उत्तर भारत सहित कई राज्यों में मौसम के मिजाज में पूरी तरह से बदलाव आ गया. जहां दिल्ली-NCR में गरज और बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश ने वहां के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

5:53 PM(एक घंटा पहले)

राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, कहा- हम सब एकजुट होकर वोट करेंगे और उम्मीदवारों को जिताएंगे

Posted by :- Sandeep kumar

पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "हम सब एकजुट होकर वोट करेंगे और अपने पांचों उम्मीदवारों को जिताएंगे. हमारे पांचों उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे. विपक्ष को डर है कि उनके लोग भाग जाएंगे इसलिए उनपर कब्जा करके रखे हैं..."

5:19 PM(2 घंटे पहले)

अटल टनल सहित मनाली-लाहौल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Posted by :- Sandeep kumar

करीब तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद आज सुबह एक बार फिर हिमाचल के मनाली और लाहौल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. अटल टनल के आसपास के क्षेत्रों सहित सिस्सू, कोकसर, रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. 

4:30 PM(2 घंटे पहले)

असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

Posted by :- Sandeep kumar

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव 23 और 29 मई को वोटिंग और सभी राज्यों में 4 मई को आएंगे नतीजे

3:07 PM(4 घंटे पहले)

जामनगर में ऑर्गेनिक तरबूज का जलवा, बाजार में पीले और केसरिया तरबूज की बढ़ी मांग

Posted by :- prachi

गर्मी के मौसम में पानी से भरपूर फलों की मांग बढ़ जाती है और तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. जामनगर की मंडियों में अब लाल के साथ-साथ पीले और केसरिया रंग के तरबूज भी बिकने लगे हैं. दिग्विजय प्लॉट इलाके के फल व्यापारी मुन्ना भाई भानुशाली ने थाईलैंड से बीज मंगवाकर सौराष्ट्र में ऑर्गेनिक तरीके से इन खास तरबूजों की खेती की है. बाजार में लाल तरबूज करीब 30 रुपये प्रति किलो, जबकि पीले और केसरिया तरबूज लगभग 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. अलग रंग के तरबूज लोगों में खास आकर्षण पैदा कर रहे हैं.

2:11 PM(5 घंटे पहले)

लखीसराय जिले में पहली बार अफीम की अवैध खेती का सनसनीखेज खुलासा

Posted by :- prachi

लखीसराय जिले में पहली बार अफीम की अवैध खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में अफीम की खेती की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही हलसी थाना पुलिस आनन-फानन में कोली गांव पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार भी मौके पर पहुंच गए. जांच के दौरान पता चला कि कोली गांव के ही शंकर महतो की जमीन पर करीब 2.50 कट्ठा जमीन में अफीम की फसल तैयार हो चुकी थी. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को काटकर नष्ट कर दिया.

1:44 PM(5 घंटे पहले)

हरियाणा मॉडल से सब्सिडी में ₹700 करोड़ की बचत, किसान खुश

Posted by :- prachi

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए उर्वरक (fertiliser) खरीदने का एक नया तरीका अपनाया है. इसे “हरियाणा मॉडल” कहा जाता है. इसमें अब किसान सीधे अपनी फसल और खेत के हिसाब से उर्वरक खरीद सकते हैं. इस योजना में खरीदारी को डिजिटल तरीके से जोड़ा गया है. किसान, परिवार का सदस्य या खेती करने वाला व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्टर होकर पीओएस (PoS) मशीन से उर्वरक ले सकता है. सीधे खरीद पर बायोमेट्रिक (fingerprint) से पहचान होती है, और परिवार के सदस्य द्वारा खरीद पर एसएमएस के जरिए ओटीपी की पुष्टि होती है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

1:18 PM(6 घंटे पहले)

मार्च के महीने में नैनीताल में ओलावृष्टि तापमान में गिरावट

Posted by :- Sandeep kumar

नैनीताल मे आज रविवार की सुबह तेज गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है.
इधर मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम खराब रहने, वर्षा और अंधड़ चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने के लिए यलो अलर्ट और अन्य जिलों के अधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

12:41 PM(6 घंटे पहले)

उत्त्तराखंड में बदला मौसम, बढ़ती गर्मी और जंगल में लगी आग से मिली राहत

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. उत्त्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने से प्रदेश में ठंड लौट आई है.

देहरादून के बाहरी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ी है, सुबह से बादलों के साथ ठंडी हवा जारी है.

नैनीताल में रविवार सुबह तेज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पूरे दिन मौसम खराब रहने, बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताते हुए कुछ जिलों के लिए येलो और अधिक बारिश की आशंका वाले इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं ऊधम सिंह नगर के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई है, जिससे किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

दूसरी ओर पौड़ी में भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश शुरू हो गई है और वहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

12:14 PM(7 घंटे पहले)

MP सरकार सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने पर काम कर रही है: CM

Posted by :- Sandeep kumar

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है.

यहाँ बरही कस्बे में एक किसान सम्मेलन और कृषि उत्सव को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सरकार ने हर गांव तक सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय भी बिजली मिले. 

11:45 AM(7 घंटे पहले)

रांची को बनाएं 'मिलेट कैपिटल', मंत्री संजय सेठ ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से की अपील

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को झारखंड के कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से अपील की कि वे रांची को देश की 'मिलेट कैपिटल' (बाजरा राजधानी) के रूप में विकसित करने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस पौष्टिक अनाज का उत्पादन और खपत लगातार बढ़ रही है.

रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ मिलकर, यहा. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में तीन दिवसीय 'एग्रोटेक किसान मेला' का उद्घाटन किया.

11:10 AM(8 घंटे पहले)

तमिलनाडु ने केंद्र से चावल की खरीद लक्ष्य बढ़ाने का आग्रह किया

Posted by :- prachi

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वे राज्य के लिए चावल खरीद के लक्ष्य को 16 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 32 लाख मीट्रिक टन कर दें. इस साल, मेट्टूर बांध के समय पर खुलने, बेहतर कृषि प्रबंधन और मौसम के अनुकूल हालात की वजह से धान का उत्पादन ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 36.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, और खरीद का काम औसतन 50,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन की दर से जारी है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह तत्काल इस लक्ष्य को बढ़ाए और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करे.

9:36 AM(9 घंटे पहले)

सतारा में ओलावृष्टि से फसल तबाह, जावली तालुका के किसान परेशान

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र के सतारा जिले के जौली तालुका में अचानक हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. राणेघर, करंदी और दरे गांवों में करीब एक घंटे तक ओले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं और ज्वार की फसलों को भारी नुकसान हुआ. कई जगह तैयार फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. जहां बच्चे बारिश और ओलों का आनंद लेते दिखे, वहीं किसान नुकसान देखकर परेशान नजर आए. किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग की है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके.

8:58 AM(10 घंटे पहले)

मार्च में मौसम का अजीब खेल, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Posted by :- prachi

मार्च का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन मौसम का मिजाज सबको चौंका रहा है. देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और मैदानी क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है. India Meteorological Department के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके कारण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लू चल रही है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. इससे लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है.

8:45 AM(10 घंटे पहले)

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Posted by :- prachi

देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी ने दस्तक देनी शुरू ही की थी, वहीं रविवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया. India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक 15 मार्च की आधी रात के बाद उत्तर भारत सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला. दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत दी है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में तेज आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद- में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा था, लेकिन रात से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई.