Advertisement
Agriculture News Live Updates: आंध्र में कृषि मंत्रालय ने सिंचाई को लेकर दिया बड़ा बयान, अफसरों को फसलों की सुरक्षा के निर्देश

Agriculture News Live Updates: आंध्र में कृषि मंत्रालय ने सिंचाई को लेकर दिया बड़ा बयान, अफसरों को फसलों की सुरक्षा के निर्देश

क‍िसान तक Sep 14, 2026, Updated Sep 14, 2026, 8:42 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

9:05 AM(5 घंटे में)

PM मोदी ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को बधाई दी, देश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर लोगों को बधाई दी और प्रार्थना की कि ईश्वरीय आशीर्वाद से सभी की कोशिशें सफल हों और देश लगातार तरक्की करता रहे. एक संदेश में, प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि 'बाधाओं को दूर करने वाले' (विघ्नहर्ता) की पूजा और आशीर्वाद पाने का यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरेगा. उन्होंने 'X' पर हिंदी में लिखा, "गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई... मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वरीय आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और हमारा देश निरंतर प्रगति करता रहे. गणपति बप्पा मोरया." (PTI)

8:41 AM(5 घंटे में)

आंध्र में कृषि मंत्रालय ने सिंचाई को लेकर दिया बड़ा बयान, अफसरों को फसलों की सुरक्षा के निर्देश

Posted by :- Prateek

अमरावती: आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के अत्चन्नायडू ने रविवार को अधिकारियों को कम बारिश और अल नीनो के प्रभाव के कारण नमी की कमी का सामना कर रही फसलों की सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया और उनसे सुरक्षात्मक सिंचाई के लिए हर उपलब्ध जल स्रोत का उपयोग करने को कहा. (पीटीआई)

8:36 AM(5 घंटे में)

गुजरात में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, सौराष्ट्र-कच्छ में भी बरसेंगे बादल

Posted by :- Prateek

देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम सक्रिय बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. गुजरात के कई जिलों में जलभराव और फ्लैश फ्लड का खतरा देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी विदर्भ पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है.  पूरी खबर पढ़ें...