प्याज किसानों की आय बढ़ी. (Photo-Kisan Tak)Onion Farmers: कई बार किसान प्याज की फसल तबाह होने के चलते बर्बादी की कगार पर पहुंच जाते हैं. लगभग हर साल प्याज किसान फसलों के अच्छे दाम देने के लिए गुहार लगाते हैं. लेकिन, हाल फिलहाल में प्याज किसानों के लिए राहत भरा समय चल रहा है. देशभर में प्याज के भाव (Onion Price) काफी समय से महंगे चल रहे हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है. लेकिन, भाव बढ़ने से किसानों को काफी राहत मिली है. इसका असर नवरात्रि में देखने को मिला. दरअसल, किसानों ने वाहन और मशीनरी की खरीदारी की है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने में प्याज के भाव 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जिससे किसानों की आय में डेढ़ गुना बढ़ गई है. प्याज के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा प्याज की खेती की जाती है. नासिक के कलवन में नवरात्रि के पहले दिन किसानों ने 250 ट्रैक्टर, 39 कारें और 350 दो पहिया वाहन खरीदे है. इन वाहनों की कुल कीमत करीब 38 करोड़ रुपए है. पिछले साल नवरात्रि में 70-80 ट्रैक्टर बिके थे.
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CISH ने खोजा केले की फसल को बर्बाद करने वाले रोग का इलाज
कलवन में प्रमुख रूप से प्याज की खेती की जाती है. वर्तमान में प्याज का औसत भाव 4,500 रुपए क्विंटल से ऊपर चल रहा है. वहीं सामान्यत: औसत भाव 3 हजार रुपये के करीब ही रहता है. यह वजह है कि दामों में उछाल के चलते किसानों का मुनाफा बढ़ गया है. किसान अब तक 68.85 लाख क्विंटल प्याज बेच चुके हैं, जो कुल उपज का 85 प्रतिशत है. अब किसानों के पास 12 लाख 15 हजर क्विंटल यानी 15 प्रतिशत उपज बेचने के लिए शेष है. ऐसे में किसान बढ़ते दामों के कारण एक साथ ज्यादा प्याज बेचने से बच रहे है.
किसानों को उम्मीद है कि अभी प्याज के दाम और बढ़ेंगे. सेल्समैन ने बताया कि कलवन तालुका के किसानों ने प्याज के दाम बढ़ने से हुए लाभ और आसान लोन की सुविधा के चलते बड़े पैमाने पर वाहनों की खरीदारी की है. इस तहसील में ट्रैकर की बिक्री का यह नया रिकॉर्ड है. इससे पहले साल 2019 में किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की खरीदारी की है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today