 गेहूं का मंडी भाव (फाइल फोटो)
गेहूं का मंडी भाव (फाइल फोटो)देशभर में इस साल गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ है. इसी के साथ ज्यादातर राज्यों में मार्च से मई के बीच एमएसपी पर सरकारी खरीद हो चुकी है. वहीं, कुछ राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में जारी है. इनमें से यूपी-बिहार में खरीद की तारीख बेहद नजदीक है. वहीं, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में खरीद का काम पिछले महीने ही पूरा हो चुका है. हालांकि, मंडियों में गेहूं की आवक जारी है और किसानों काे निजी व्यपारियों से बढ़िया दाम मिल रहा है. यूपी में एक ओर जहां किसानों को 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दाम मिल रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी कीमतें अच्छी बनी हुई है. एक मंडी में तो अधिकतम कीमत 4 हजार रुपये से ज्यादा दर्ज की गई है. ऐसे में जानिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 12 जून 2025 को गेहूं का ताजा भाव…
| मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) | 
| अछल्दा | दड़ा | 2400 | 2540 | 2500 | 
| बबेरू | दड़ा | 2450 | 2500 | 2500 | 
| बहजोई | दड़ा | 2500 | 2510 | 2505 | 
| कोसीकलां | दड़ा | 2500 | 2590 | 2545 | 
| लखीमपुर | दड़ा | 2160 | 2320 | 2230 | 
| महरौनी | 147 एवरेज | 2450 | 2600 | 2500 | 
| तमकुही रोड | दड़ा | 2450 | 2500 | 2475 | 
| टूंडला फिरोजाबाद | दड़ा | 2310 | 2350 | 2335 | 
| उत्तरीपुरा | दड़ा | 2430 | 2530 | 2480 | 
| विशालपुर | दड़ा | 2500 | 2570 | 2530 | 
उत्तर प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं की कीमतें (MSP- 2425 रुपय प्रति क्विंटल) से अधिक दर्ज की गई. हालांकि, कुछ मंडियों में न्यूनतम से लेकर मॉडल कीमतें एमसपी से काफी नीचे दर्ज की गई. लेकिन ओवरऑल देखें तो ज्यादातर मंडियों में किसानों काे फसल का सही दाम मिला.
| मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) | 
| आगर | NA | 2351 | 2674 | 2550 | 
| बदरवास, शिवपुरी | अन्य | 2475 | 2475 | 2475 | 
| बड़वाहा | अन्य | 2513 | 2536 | 2536 | 
| ब्यावरा | अन्य | 2380 | 4115 | 2470 | 
| धार | मिल क्वालिटी | 2640 | 2640 | 2640 | 
| इंदौर | NA | 2546 | 2648 | 2616 | 
| राहतगढ़ | मिल क्वालिटी | 2446 | 2465 | 2465 | 
| हरसूद | मिल क्वालिटी | 2500 | 2525 | 2525 | 
| बीना | शरबती | 2540 | 2540 | 2540 | 
| सीहोर | शरबती | 2511 | 2576 | 2576 | 
मध्य प्रदेश में भी ज्यादातर मंडियों में गेहूं के भाव अच्छे बने रहे. कई मंडियों में एमएसपी के मुकाबले काफी अच्छे दाम देखने को मिले. वहीं, ब्यावरा मंडी में गेहूं की अधिकतम कीमत 4115 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today