प्याज किसानों के लिए एक बार फिर चिंता का कारण बन गया है. मध्य प्रदेश की कई मंडियों में प्याज के दाम तेजी से नीचे गिर रहे हैं. ताजा हालात यह है कि कुछ जगहों पर प्याज की कीमत सिर्फ 400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है. ऐसे दाम किसानों की लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं. दूसरी ओर, देश के अलग-अलग हिस्सों में प्याज के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है. कहीं भाव कम है तो कहीं थोड़ा सुधार नजर आ रहा है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किस मंडी में प्याज का क्या रेट चल रहा है.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
अंबाला शहर | 1150 | 1400 | 1200 |
बल्लभगढ़ | 1300 | 1800 | 1500 |
बरवाला | 1200 | 1500 | 1350 |
बरवाला (हिसार) | 1800 | 2000 | 1900 |
भिवानी | 1340 | 2104 | 1680 |
छछरौली | 1900 | 2500 | 1900 |
गनौर | 1800 | 2000 | 1800 |
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
चैल चौक | 1500 | 1600 | 1600 |
धर्मशाला | 2500 | 2600 | 2550 |
हमीरपुर | 2200 | 2600 | 2400 |
हमीरपुर(नादौन) | 2200 | 2600 | 2400 |
कांगड़ा | 2600 | 2700 | 2700 |
मंडी | 2000 | 2200 | 2100 |
नाहन | 1800 | 2400 | 2200 |
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बड़नगर | 900 | 900 | 900 |
भोपाल | 750 | 1300 | 1200 |
इंदौर | 482 | 1120 | 1120 |
सारंगपुर | 400 | 450 | 450 |
उज्जैन | 400 | 1314 | 1314 |
उत्तर प्रदेश की मंडियों में प्याज के दाम कुछ स्थिर दिखाई दे रहे हैं. सीतापुर में प्याज का न्यूनतम भाव 1000 रुपये, अधिकतम 1100 रुपये और मॉडल मूल्य 1050 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, मऊ, हाथरस और बुलन्दशहर जैसी मंडियों में प्याज के दाम 1200 से लेकर 1400 रुपये क्विंटल तक पहुंच रहे हैं. महाराजगंज में प्याज का अधिकतम भाव 1500 रुपये तक देखा गया, जो इस क्षेत्र में सबसे ऊंचा है.
पंजाब में प्याज के दाम उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तुलना में काफी ऊंचे हैं. होशियारपुर में प्याज का मॉडल भाव 2000 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि मोहाली में यह 1940 रुपये और लुधियाना में 1500 रुपये दर्ज किया गया है. पंजाब में कई मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव भी 1700 रुपये से ऊपर है, जिससे साफ है कि यहां प्याज की मांग और कीमत दोनों ज्यादा हैं.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today