किसान तक के मंडी पेज पर आपका स्वागत है। यहां आप देश की हर मंडी में चल रहा फसल का दाम देख सकते हैं। आपको पुराने मंडी भाव की जानकारी भी इस पेज पर मिलेगी। देश भर की मंडियों में आज का सबसे ज्यादा भाव रहा रुपये/क्विंटल और सबसे कम भाव रहा रुपये/क्विंटल ।
| राज्य | मंडी | कृषि जिंस | आवक (क्विंटल में) | व्यापार (क्विंटल में) | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में प्याज की कीमतें लागत से नीचे गिर गई हैं, जिससे किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं. निर्यात रुकने और मांग घटने से हालात ऐसे हैं कि किसान फसल फेंकने को मजबूर हैं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मक्का किसानों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने पत्र में किसानों को उचित कीमत और खरीद सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाने की अपील की है.
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने रायसेन में गेहूं खरीदी व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने खरीदी केंद्र बढ़ाने, स्लॉट बुकिंग आसान बनाने और समय पर भुगतान पर जोर दिया, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
पंजाब की मंडियों में इस साल गेहूं की खरीद में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. MSP ज्यादा होने के कारण निजी व्यापारी दूसरे राज्यों से सस्ता गेहूं खरीद रहे हैं. इससे सरकारी खरीद 99% तक पहुंच गई है. निजी भागीदारी घटने से बाजार में असंतुलन बन रहा है और किसान पूरी तरह सरकारी खरीद पर निर्भर होते जा रहे हैं.
कपास बाजार में तेज मांग के बीच CCI ने इस सीजन में खरीदे गए स्टॉक का आधे से ज्यादा हिस्सा बेच दिया है. कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद मिलों और व्यापारियों की खरीद बनी हुई है, जिससे बाजार की स्थिति मजबूत बनी हुई है.
जब किसान घाटे में था तब उद्योग जगत खामोश रहा, लेकिन जैसे ही किसान की मेहनत की वाजिब कीमत मिलने का समय आया, ड्यूटी फ्री आयात की लॉबिंग शुरू हो गई. असल में, आज जो विदेशी कपास हमें सस्ता लग रहा, वो दरअसल हमारे भविष्य की गुलामी का निवेश है. जब हमारे खेत सूने पड़ जाएंगे और मिलों के पहिए विदेशी सप्लायर्स के रहमोकरम पर घूमेंगे, तब हमें अहसास होगा कि हमने चंद रुपयों के मुनाफे के लिए अपनी 'रीढ़ की हड्डी' ही तोड़ दी है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today