अपनी खास गुणवत्ता की वजह से मणिपुर का ब्लैक राइस (Manipuri Black Rice) अब देश-विदेश में चावल खाने वालों के बीच खास जगह बना रहा है. उमियम (बारापानी), मेघालय स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में इसके एफपीओ ने हमें इसके गुणों की जानकारी दी. दावा किया गया है कि इस चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 43 है. जो भारत में सबसे कम है. इसकी वजह से इसे शुगर के रोगी भी खा सकते हैं. सामान्य चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से 85 होता है. जबकि काला नमक राइस का 49 से 55 के बीच है. मणिपुरी ब्लैक राइस को स्थानीय भाषा में चाक-हाओ (Chak-Hao) कहते हैं. इसकी खासियत की वजह से इसे जीआई टैग मिला हुआ है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today