किसान तक का इलेक्शन कारवां अलवर, भरतपुर के बाद धौलपुर पहुंचा है. यहां हमने विशनौदा गांव में कुछ ग्रामीणों से बात की. किसान चौपाल जमाई. कोशिश यही थी कि ग्रामीणों और किसानों से जाना जाए कि गहलोत सरकार के काम से क्या वे खुश हैं या बीजेपी को मौका देंगे? चौपाल में कुछ लोग कांग्रेस के काम से खुश नजर आए तो कुछ नाराज. कई किसानों ने विकास के मुद्दे पर बोला. किसानों का कहना है कि हमारे गांव में पानी और बिजली की सबसे बड़ी समस्या है. सरकार सिर्फ वादे करती है लेकिन काम नहीं. देखिए ये पूरा वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today