आजकल खेती में नए इनोवेशन और कई तरह के प्रयोग हो रहे हैं. इसीलिए बड़ी-बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में हाथ आजमा रही हैं. किसान तक भी अपनी कई खबरों और वीडियो के माध्यम से खेती में हो रहे नवाचारों को लगातार आपके सामने रख रहा है. ‘किसान के पास किसान तक’ सीरीज की इस कड़ी में हमें उदयपुर में कुछ युवाओं का शुरू किए एक ऐसे स्टार्टअप के बारे में पता चला जो खेती में पानी की खपत को कम करता है. यह प्रोडक्ट किसी भी फसल में सिंचाई की संख्या को कम करता है और उत्पादन भी बढ़ाता है.फिलहाल राजस्थान सहित देश के कई शहरों में यह प्रोडक्ट किसानों के बीच पहुंच रहा है. इसके अलावा जापान में भी यह कंपनी किसान के साथ काम कर रही है. स्टार्टअप शुरू करने वाले तीन युवा हैं और इनके प्रोडक्ट का नाम फसल अमृत है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today