एक्सपर्ट के मुताबिक इंसानों को सुबह से शाम तक कर्बोहाइड्रेड, प्रोटीन और दूसरे मिनरल्सक की जरूरत होती है. ठीक इसी तरह से पशुओं को भी इसी तरह की बैलेंस्डट डाइट चाहिए होती है. इस तरह की डाइट मिलने के बाद ही पशु दूध भी ज्याकदा और क्वाडलिटी का देता है, और साथ में मीट का उत्पाहदन भी बढ़ता है. पशुओं को लगातार एक ही तरह का हरा चारा देना बहुत ज्याहदा फायदेमंद नहीं रहता है. सुबह से शाम तक पशुओं को दिए जाने वाले हरे चारे में कर्बोहाइड्रेड, प्रोटीन और दूसरे मिनरल्स कैसे शामिल किए जाएं. किस हरे चारे के साथ कौनसा हरा चारा मिलाकर खिलाया जाए जिससे पशुओं को जरूरत की सभी चीजें मिल जाएं, इस बारे में और डिटेल से जानने के लिए किसान तक ने बात की केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थारन (सीआईआरजी), मथुरा के साइटिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ खान से.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today