राजस्थान का इलेक्शन कारवां चल दिया अपने अगली ठौर पर, लेकिन एक रास्ते के कई पड़ाव होते हैं. ऐसा ही एक पड़ाव हमें दिखाई दिया हाइवे के किनारे पर. बैल एक गाड़ी को खींच रहा है. जिसे हांक रहे हैं धर्मी सिंह. कई साल से ऐसे ही गाड़ी हांक रहे हैं. पीछे-पीछे चलती है सैंकड़ों भेड़ों की रेवड़. जाते हुए हम रुक गए धर्मी सिंह से बात करने. हमने इनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहा, भेड़ पालन के के बारे में जाना. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की कि क्या ऐसे समुदायों के मुद्दों चुनावों में जगह मिलती है? देखिए ये वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today