तीन साल के छोटे से वक्त में ही लंपी बीमारी ने पैर पसार लिए हैं. रुक-रुककर लंपी बीमारी गायों पर अटैक कर रही है. दूसरे देशों से आई इस बीमारी ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. शरीर से कमजोर गायों से इस बीमारी को ताकत मिली है. हालांकि एक वैक्सीन से कुछ हद तक लंपी पर काबू पाया गया है. लेकिन बॉयो सिक्योरिटी से लंपी ही नहीं हर तरह की बीमारी से सभी दुधारू पशुओं को बचाया जा सकता है. हमे पशुपालन के अपने पुराने तौर-तरीकों में बदलाव लाना होगा. क्लाइमेट चेंज को देखते हुए आज वक्त की जरूरत है कि साइंटीफिक तरीके से पशुपालन किया जाए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today