Diabetes हो जाने के बाद चीनी तो मानों जानलेवा हो जाती है. बहुत सारी मीठी चीजे खाना बंद हो जाती हैं या फिर ना के बराबर ही खाई जाती हैं. इसी को देखते हुए Institute of Himalayan Bioresource Technology (IHBT), पालमपुर, Himachal के साइंटिस्ट ने मोंक फ्रूट (Monk Fruit) को उगाने की कोशिश की है. ये वो फ्रूट है जो पूरी दुनिया में सिर्फ चीन के गुआंग इलाके में होता है. साइंटिस्ट मोंक फ्रूट को हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में उगा रहे हैं. साइंटिस्ट का दावा है कि मोंक फ्रूट चीनी से 300 गुना मीठा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today