Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार यानी 21 जुलाई को एक ऐतिहासिक बिल पास हुआ. इस बिल का नाम है राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी योजना (Minimum Income Bill). इसके तहत प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साल में 125 दिन रोजगार दिया जाएगा. साथ ही सामाजिक सुरक्षा के लिए दी जाने वाली पेंशन भी कम से कम एक हजार रुपये होगी. इससे बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा और एकल महिलाओं को अब कम से कम एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि पेंशन हर साल 15 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. इसका आधार कम से कम एक हजार रुपये होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today