प्याज की महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर बासमती चावल की तरह ही मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP-Minimum Export Price) तय कर दिया है. वो भी 800 डॉलर प्रति टन. यानी अब 66608 रुपये प्रति टन से कम कीमत पर अब प्याज का एक्सपोर्ट नहीं हो सकेगा. अगर किलो में बात करें तो 66.6 रुपये आएगा. इन दिनों देश की बड़ी मंडियों में लगभग इतना ही थोक दाम भी चल रहा है. सरकार ने 17 अगस्त को प्याज पर जो 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी उसे एमईपी लागू होने के बाद हटा दिया है. इसका मतलब यह है कि इतनी भारी भरकम एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने के बावजूद कई देश भारत से प्याज का आयात कर रहे थे. इसकी तस्दीक बड़े व्यापारी भी कर रहे हैं. ऐसे में यह समझने वाली बात है कि आखिर प्याज पर अब 800 डॉलर का एमईपी लगने के बाद इसका एक्सपोर्ट कितना महंगा हो गया है?
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today