Advertisement
ऐसे निकाला जाता है फूलों का तेल, टाइमिंग का है बड़ा रोल, जानें तरीका, देखें वीडियो

ऐसे निकाला जाता है फूलों का तेल, टाइमिंग का है बड़ा रोल, जानें तरीका, देखें वीडियो

ये तो हम सभी जानते हैं कि इत्र और परफ्यूम इंडस्ट्री (Perfume Industry ) पूरी तरह से फूलों के तेल पर निर्भर है. इसके अलावा खाने के बहुत सारे आइटम में भी खुशबूदार तेलों का इस्ते‍माल किया जाता है. गुलाबजल (Rose Water) की खासियत और उसका महत्व भी किसी से छिपा नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हें कि खुशबूदार फूलों से तेल कैसे निकाला जाता है. एक्सपर्ट की मानें तो फूलों का तेल निकालने में वक्त का बड़ा रोल है. अगर जरा सा भी टाइम इधर से उधर हुआ तो फौरन ही फूलों से निकलने वाले तेल की मात्रा घट जाती है.