आज एक ट्रैक्टर की कीमत करीब छह-सात लाख रुपये से शुरू होती है. बावजूद इसके ये ट्रैक्टर 51 साल पुराने जीटर ट्रैक्टर का मुकाबला नहीं कर पाते हैं. इतने साल बाद भी इन महंगे-महंगे ट्रैक्टर में वो फीचर्स नहीं आए हैं जो इस पुराने ट्रैक्टर में हैं. बेशक इस ट्रैक्टर को 51 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके मालिक का दावा है कि अभी ये आठ-दस साल और अच्छे से काम करेगा. किसान ने इसे 18 हजार रुपये का खरीदा था, लेकिन आज इसके 80 हजार रुपये तो लग चुके हैं, लेकिन किसान इस ट्रैक्टर को बेचना नहीं चाहता है. इतने साल बाद आज भी ये ट्रैक्टर खेत में काम करने के साथ ही ट्राली से माल भी ढोता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today