पंजाब सरकार (Punjab Government) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बासमती चावल (Basmati Rice) के लिए खतरनाक माने जाने वाले 10 कीटनाशकों पर बैन (Pesticide Ban) लगा दिया है. इनमें एसेफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफोस, हेक्साकोनोज़ोल, प्रोपिकोनाज़ोल, थियामेथोक्सम, प्रोफेनोफोस, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेन्डाजिम और ट्राइसाइक्लाजोल नामक कीटनाशक शामिल हैं. इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पर 1 अगस्त, 2023 से प्रतिबंध होगा. जो अगले 60 दिन तक कायम रहेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today