Soil Health: ‘खेती में केमिकल का इस्तेमाल उत्पादन तो बढ़ा सकता है, लेकिन फसल को पौष्टिक नहीं बना सकता. गेहूं-चना हो या फल-सब्जी, इसमे पौष्टिकता सिर्फ मिट्टी की ताकत से ही आती है. अगर मिट्टी में ताकत नहीं है तो ये तय मान लीजिए कि आपगी उगाई गई सब्जी और फल खोखले हैं. इसलिए मिट्टी को ऊपर से ताकत देना जितना जरूरी है उतना ही उसकी कुदरती ताकत को बचाए रखना भी बहुत जरूरी है.’ ये कहना है अमेरिका से लौटे रॉबिन का. रॉबिन इस वक्त कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की शाहपुर तहसील के धनौटू गांव में पीपल फार्म (Peepal Farm) चला रहे हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today