राजस्थान के 19 जिलों में सेंड स्टोन की माइनिंग होती है. प्रदेश में करीब 25 लाख मजदूर खानों में काम करते हैं. इसीलिए काम में होने वाली स्वास्थ्य की परेशानी भी इन्हें होती है. सेंड स्टोर की खानों में काम करते हुए मजदूरों को एक बीमारी होती है जिसका नाम है सिलिकोसिस. इस बीमारी में खानों में उड़ने वाली धूल खान मजदूरों के फेंफड़ों में जमा हो जाती है और फिर इन्हें सांस लेने में समस्या होने लगती है. किसान तक अपने इलेक्शन कारवां के तहत करौली जिले के एक ऐसे गांव में पहुंचा जहां कई लोगों की मौत सिलिकोसिस बीमारी से हुई है. यहां 20 से 45 साल के बेहद कम मर्द बचे हैं. विनेगा गांव को विधवाओं का गांव भी कहा जाने लगा है. इसीलिए हमने सोचा कि इसकी कहानी आप दर्शकों तक लेकर चाहिए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today