योगी सरकार UP के उपभोक्ताओं को देगी सबसे सस्ती चीनी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

योगी सरकार UP के उपभोक्ताओं को देगी सबसे सस्ती चीनी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Sugar Price in UP: गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस के मुताबिक, राज्य के गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है. इसमें सहकारी चीनी के मिलों के पास 13.40 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख क्विंटल तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख क्विंटल से अधिक चीनी है.

Advertisement
योगी सरकार UP के उपभोक्ताओं को देगी सबसे सस्ती चीनी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरानगन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी (सांकेतिक तस्‍वीर)

त्योहारी सीजन में चीनी की कीमतों में तेजी से आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए. सीएम योगी के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग आमजन को मात्र 52 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराएगा.

52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

उपभोक्ता लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित चीनी निगम/सहकारी चीनी मिल संघ के चीनी विक्रय केन्द्र से उक्त दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. 1 एवं 2 किलो के पैकेट के दाम 52 और 102 रूपये हैं. वहीं, 5 किलो और 50 किलो के पैकेट का मूल्य 250 व 2500 रुपये रखा गया है.

सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की चीनी के एक किलो व दो किलोग्राम पैकेट का मूल्य  51 व 102 रुपये ही रहेगा, लेकिन 5 किलो व 50 किलो के पैकेट का मूल्य 245 व 2400 रुपये रखा गया है.

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी चीनी की बिक्री

गन्ना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चीनी की यह विशेष बिक्री प्रत्येक कार्यदिवस में नियमित रूप से संचालित होगी. आम नागरिक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गन्ना किसान संस्थान परिसर में चीनी बिक्री केंद्र पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. बिक्री केंद्र पर उपभोक्ताओं की सुविधा और सुगम खरीदारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उपभोक्ता अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार चीनी की खरीदारी कर सकते हैं.

गन्ना विकास विभाग ने राजधानी के नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनोपयोगी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में भविष्य में भी आम जनमानस को इसी प्रकार की व्यावहारिक राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है.

यूपी में चीनी का भरपूर स्टॉक

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस के मुताबिक, राज्य के गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है. इसमें सहकारी चीनी के मिलों के पास 13.40 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख क्विंटल तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख क्विंटल से अधिक चीनी है. इसके अतिरिक्त चीनी मिलों का संचालन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा, जिससे नवंबर में नए सत्र 2026-27 के अंतर्गत नई उत्पादित चीनी भी बहुत जल्द उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

गन्ना किसानों के आंदोलन का असर: महाराष्ट्र की 55 में से सिर्फ 15 चीनी मिलों में पेराई शुरू, कर्नाटक में एक भी मिल नहीं चली

खेती को लाभकारी बनाने के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 8 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

CM योगी आदित्यनाथ बोले- त्योहारों पर UP में चीनी की कोई कमी नहीं, बस अफवाहों पर ध्यान न दें...

POST A COMMENT