Agriculture Live Blogपूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली-NCR में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है. दिन में धूप खिलने के बावजूद, हवा में मौजूद नमी गर्मी से राहत दिला रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 मार्च यानी आज से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी. यहाँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. 26 से 29 मार्च के बीच रुक-रुककर तेज हवाएं चलेंगी, और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी मौसम की ऐसी ही स्थिति का पूर्वानुमान जताया गया है.
गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. तय समय पर बुकिंग कराने पर सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं और अनावश्यक भीड़ न लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए जनता को ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ने सभी जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं. वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, ऐसे समय में संयम और सरकार के साथ सहयोग जरूरी है.
कोलकाता: BJP की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने गुरुवार को दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य में कम से कम पांच किसानों ने अपनी जान दे दी है. उन्होंने TMC सरकार पर आलू किसानों को बेसहारा छोड़ने का आरोप लगाया, जो अपनी फसल की कीमतों को लेकर संकट का सामना कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से किसानों की मौत की खबरें आ रही हैं. राज्य BJP प्रमुख ने आरोप लगाया कि किसान इस डर से अपनी जान दे रहे हैं कि वे अपनी फसल बेच नहीं पाएंगे और न ही कर्ज देने वालों का पैसा चुका पाएंगे, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों में आलू भेजना बंद कर दिया है. (पीटीआई)
यूपी के झांसी में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. इन खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग डीजल का स्टॉक करने के लिए झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं. कोई स्कॉर्पियो कार में ड्रम रखकर आ रहा है, तो कोई मोटरसाइकिल पर छोटे ड्रम लेकर तेल भरवाने पहुंच रहा है. कई ग्राहकों का कहना है कि उन्हें आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिल रहा, इसलिए वे यहां आए हैं. मोंठ तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है. किसान सूरज यादव ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के टेहरका से डीजल लेने आए हैं, क्योंकि खेतों में मशीनें खड़ी हैं और बिना डीजल काम ठप है. वहीं पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वे हार्वेस्टर के लिए कई पंपों पर घूम चुके हैं, लेकिन डीजल नहीं मिला, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.
शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रायसेन में आयोजित होने वाले कृषि मेले से पहले भूमि पूजन कर तैयारियों का आयोजन किया और देशवासियों को अष्टमी व रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय किसान मेला लगेगा, जो खेती को नई दिशा देगा. यह कोई साधारण मेला नहीं, बल्कि किसानों के हित में एक विशेष पहल है. इसमें लाइव प्रदर्शन, रुचि के अनुसार प्रशिक्षण सत्र और बीज से लेकर बाजार तक की पूरी जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी, जो बेहतर खेती के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
Congress ने एक नया टीवी विज्ञापन जारी किया है, जिसमें Pinarayi Vijayan की सरकार पर तंज कसा गया है. विज्ञापन में कहा गया है, “हमें 10 साल पहले कहा गया था कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हम आज भी इंतजार कर रहे हैं.” इस संदेश के जरिए UDF ने LDF के 2016 के नारे को ही उनके खिलाफ इस्तेमाल किया है. विज्ञापन में लोगों को बदलाव का इंतजार करते हुए दिखाया गया है, जो अंत में निराश होकर आगे बढ़ जाते हैं. इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती स्थिति, पुलिस की सख्ती, किसानों की समस्याएं और युवाओं की बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कृषि प्रदर्शनी में हमें अपने अन्नदाताओं के लिए तैयार की गई नई मशीनों और तकनीकों को करीब से देखने का अवसर मिला. ये तकनीकें न केवल कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली हैं, बल्कि किसानों के लिए खेती को और अधिक सशक्त, आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं.
कृषि प्रदर्शनी में हमारे अन्नदाताओं के लिए तैयार की गई नई मशीनों और तकनीकों को करीब से देखने का अवसर मिला।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 25, 2026
कम लागत और अधिक मुनाफे वाली ये तकनीकें कृषि को और अधिक सशक्त, आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में बढ़ते कदम हैं। pic.twitter.com/D6GYsmErsu
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में फ्यूल स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई.

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 4 लाख 95 हजार 965 मजदूरों के खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये (लगभग 496 करोड़ा रुपये) की राशि सीधे ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि श्रमिकों के सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा धान-गेंहू खरीद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गयी है. इस क्रम में देवरिया में सरकारी केंद्रों पर गेहूं-धान बेचने वाले 29 किसानों को लॉटरी माध्यम से चयनित कर पुरस्कार दिया गया है. बुधवार को मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा से सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा इन किसानों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए पुरस्कार भेंट किया गया. प्रथम इनाम खुर्शीद आलमको ट्रैक्टर दिया विधायक खुद किसान के साथ ट्रैक्टर पर बैठे इसके अलावा अन्य दूसरे किसानों को भी एलईडी टीवी,ग्राईंडर मिक्सर जूसर व अन्य कृषि यंत्र गिफ्ट दिया गया.
भोपाल (मध्य प्रदेश): केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर पर कन्या पूजन की
रायसेन जिले घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायसेन (शहर) ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन स्थानीय तहसीलदार भरत मांडरे को सौंपा गया, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया.
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 10 किलोमीटर के दायरे में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक. बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा, 'एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 5,500 मुर्गियां मर गई थीं वहां पर टेस्ट कराया गया, जिससे पता चला कि बर्ड फ्लू है उसके बाद SOP के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 से 30 मार्च तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.
मार्च की शुरुआत में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था और हीटवेव का खतरा भी बढ़ने लगा था लेकिन 15 मार्च के आसपास आए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया. इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली.
मध्यप्रदेश और गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और असम तक पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक बाइंग का असर दिखाई देने लगा है. प्रयागराज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, हापुड़, देवरिया, संत कबीर नगर सहित कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं.
गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं.
दिल्ली में इस बार मार्च का मौसम सामान्य से अलग नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को एक बार फिर राजधानी में तेज हवाएं, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती है.
जामनगर के हापा मार्केटिंग यार्ड में चना और राईडा (सरसों) की समर्थन मूल्य पर खरीद का 25 मार्च से शुभारंभ हुआ. इस खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. विनुभाई भंडेरी के करकमलों से किया गया. 25/03/2026 से आधिकारिक रूप से खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस निर्णय से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में टोल प्लाजा से अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान संगठन से जुड़े बताए जा रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 25 मार्च 2026 को उस समय हुई जब सरसावा टोल प्लाजा के मैनेजर शोएब ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग टोल प्लाजा ऑफिस में घुसकर अपनी गाड़ियों को टोल फ्री कराने का दबाव बना रहे थे और हफ्ता वसूली की मांग कर रहे थे. आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई.
देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत समेत पूर्वोत्तर और मध्य भारत के 22 राज्यों में मौसम बदलने वाला है. हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है लेकिन इसके बाद फिर धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today