अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मिली बड़ी खुशी, तिरुपति की तरह हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी मिलेगा GI टैग

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मिली बड़ी खुशी, तिरुपति की तरह हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी मिलेगा GI टैग

पद्मश्री से सम्मानित और जीआई मैन के रूप में विख्यात डॉ रजनीकांत ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरवशाली दिन है. सिडबी-लखनऊ, उत्तर प्रदेश के वित्तीय सहयोग से अयोध्या हनुमानगढ़ी लड्डू के जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है.

Advertisement
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मिली बड़ी खुशी, तिरुपति की तरह हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी मिलेगा GI टैग बेसन और शुद्ध देसी घी से इन लड्डुओं को तैयार किया जाता है.

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. इन प्रयासों का अब असर दिखने लगा है. तिरुपति के लड्डू प्रसाद की तरह अयोध्या के हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी जल्द ही जीआई टैग मिलने की संभावना है. इसके लिए चेन्नई स्थित जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) कार्यालय में प्रस्ताव भेजा है, जहां आवेदन स्वीकार कर लिया गया है. इससे हनुमान गढ़ी के हलुवाई समाज में भी हर्ष का माहौल है. गौरतलब है कि सीएम योगी प्रदेश के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए सतत प्रयासरत हैं. 

जीआई टैग का आवेदन हुआ स्वीकार

पद्मश्री से सम्मानित और जीआई मैन के रूप में विख्यात डॉ रजनीकांत ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरवशाली दिन है. सिडबी-लखनऊ, उत्तर प्रदेश के वित्तीय सहयोग से अयोध्या हनुमानगढ़ी लड्डू के जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है, जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि अयोध्या हनुमानगढ़ी के लड्डू के जीआई पंजीकरण कराने का अवसर इस ऐतिहासिक माह में प्राप्त हुआ है, जब प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ रही है. उन्होंने कहा प्रक्रिया में कुछ माह लग सकते हैं, जिसके बाद हनुमानगढ़ी के लड्डू को जीआई टैग मिल जाएगा और तिरुपति के प्रसाद लड्डू की तरह ही यह भी जीआई टैग में शामिल हो जाएगा.

22 जनवरी को होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

डॉ. रजनीकांत ने आगे बताया कि अयोध्या हनुमानगढ़ी के लड्डू के जीआई पंजीकरण कराने का अवसर इस ऐतिहासिक माह में प्राप्त हुआ है, जब प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ रही है. उन्होंने कहा प्रक्रिया में कुछ माह लग सकते हैं, जिसके बाद हनुमानगढ़ी के लड्डू को जीआई टैग मिल जाएगा और तिरुपति के प्रसाद लड्डू की तरह ही यह भी जीआई टैग में शामिल हो जाएगा.

हलुवाई समाज में हर्ष का माहौल 
हलुवाई समाज में हर्ष का माहौल 

आपको बता दें कि अयोध्या में बनकर तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है. इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. एक तरफ पूरी दुनिया से उपहार अयोध्या पहुंच रहे हैं तो दूसरी ओर कार्यक्रम में वीवीआईपी मेहमानों का मजमा भी लगने वाला है. पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बिजनेसमैन गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे वीवीआईपी लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं.

 

POST A COMMENT