विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के आंकड़ों की मानें तो हर साल करीब 1 करोड़ 80 लाख लोगों की मौत हृदय रोगों की वजह से होती है. ऐसे में अपने दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है...ख्याल ऐसा जिससे दिल की बीमारियों से बचाव हो सके.... इसके लिए कई उपाय सामने आते हैं. मिलेट्स एक्सपर्ट पल्लवी उपाध्याय की मानें तो मिलेट्स कई बीमारियों से बचाव में कारगर हैं और जब हृदय रोगों की बात आती है तो इसमें फॉक्सटेल यानी कंगनी काफी अहम भूमिका निभाता है. International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics (ICRISAT) ने बीते दिनों एक रिसर्च करवाई थी. इस रिसर्च में 900 लोगों पर 19 तरह के शोध किए गए और सामने आया कि मिलेट्स डाइट यानी मोटे अनाजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद मददगार है. इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे मोटा अनाज यानी मिलेट्स हृदय रोगों को दूर रखने में मददगार हैं...
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today