Advertisement
हि‍मानी दीवान

हि‍मानी दीवान

Sr. Assistant Editor - TVTN

हिमानी दीवान किसान तक में सीनियर असिस्टेंट एडिटर पद पर कार्यरत हैं. वह किसान तक में वेबसाइट और यूट्यूब दोनों की जिम्मेदारी संभालती हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उन्हें मीडिया की दुनिया में 15 साल का अनुभव है. उनकी एक किताब 'जिंदगी को चाहिए नमक' भी प्रकाशित हो चुकी है.

हिमानी दीवान का करियर औऱ अनुभव कितना है?

हिमानी दीवान ने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर अखबार से की थी। इसके बाद वह लंबे समय तक अमर उजाला की फीचर टीम का हिस्सा रहीं। यहां उन्होंने दुनिया, एंटरटेनमेंट, सेहत, टेक्नोलॉजी, करियर जैसी बीट्स के अलावा कई स्पेशल स्टोरीज पर काम किया। इस दौरान कई चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू भी लिए। अमर उजाला अखबार के बाद हिमानी दीवान ने डिजिटल मीडिया में कदम रखा Aajtak.in के साथ। यहां वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहीं। इसके बाद news18hindi वेबसाइट में भी एंटरटेनमेंट बीट का संभाला। कई वीडयो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कीं। इसके बाद उन्होंन हिंदुस्तान टाइम्स के साथ ब्रांडेड कंटेंट का काम संभाला। यहां वह कंटेंट टीम को लीड करती थीं। इसके बाद जी मीडिया की वेबसाइट dnahindi का हिस्सा बनीं। यहां होम पेज सहित तमाम स्पेशल असाइनमेंट्स संभाले। इसके बाद वह इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान तक का हिस्सा बनीं।

 

हिमानी दीवान की किन विषयों में एक्सपर्टिज है?

हिमानी दीवान ने हेल्थ, एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, फैशन, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक सरोकार से जुड़े लगभग सभी विषयों पर काम और रिपोर्टिंग की है। बीते तीन साल से वह किसान तक में हैं और वेबसाइट से लेकर यूट्यूब तक की कार्यप्रणाली और मैनेजमेंट पर उनकी अच्छी पकड़ है। इसके अलावा Kisani with Himani और Annakshetre जैसी वीडियो औऱ पॉडकास्ट सीरीज भी कर रही हैं। उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े कई मुद्दों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग की है जिसे लोगों का खूब प्यार और प्रशंसा मिली है।

Latest