Advertisement
Video: इस राज्य में खुला कुत्तों का पहला हाईटेक ब्लड बैंक, देखें वीडियो

Video: इस राज्य में खुला कुत्तों का पहला हाईटेक ब्लड बैंक, देखें वीडियो

इलाज के दौरान बहुत सारे कुत्ते सिर्फ इस वजह से मर जाते हैं कि उन्हें ब्ल ड नहीं मिल पाता है. कुछ एक्सीडेंट केस होते हैं तो कुछ में किसी न किसी बीमारी के चलते खून की कमी हो जाती है. इसी परेशानी को देखते हुए गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (गडवासु), लुधियाना ने कुत्तों के लिए हाईटेक ब्लड बैंक की शुरुआत की है. जरूरत पड़ने पर इस बैंक से ब्लड के साथ ही उसके कंपोनेंट भी दिए जाते हैं. यूनिवर्सिटी का दावा है कि ये कुत्तों के लिए देश की पहली हाईटेक ब्लड बैंक है.गडवासु यूनिवर्सिटी का अपना एक अस्पताल भी है. इसी अस्पताल में कुत्ते , घोड़े, गाय-भैंस, भेड़-बकरी और दूसरे जानवर आते हैं. डॉग स्पेशलिस्ट डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने किसान तक को बताया कि हमारे अस्पसताल में डॉग से जुड़े 100-150 केस रोजाना आते हैं.