सोशल मीडिया पर यूपी के गाजीपुर में सेब की पैदावार होने की खूब चर्चाएं हो रही हैं. खबरों में भी यूपी का सेब सुर्खियां बटोर रहा है. मई की गर्मी में भी जूस से भरा मीठा सेब हो रहा है. इस बारे में जब किसान तक ने इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (आईएचबीटी), पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के साइंटिस्ट से बात की तो उन्होंने कई चौंकाने वाली जानकारियां दी. साथ ही उन्होंने बताया कि अब किसी भी मौसम में देश के किसी भी हिस्से में सेब उगाया जा सकता है. उन पौधों को भी दिखाया जिन पर रिसर्च की जा रही है. साथ ही गर्मी में होने वाला सेब कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होने वाले सेब के स्वाद के मुकाबले किसी भी तरह से कम नहीं है. साइंटिस्ट का कहना है कि अब यूपी-बिहार ही नहीं राजस्थान में भी सेब उगाया जा सकता है. शर्त यह है कि किसान आईएचबीटी की सलाह का पालन करें. साथ ही सेब के पौधे की पूरी तरह से उचित देखभाल करें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today