गर्मियों में खेती के लिए बेस्ट है सेम की 'अर्का सुप्रिया' वैरायटी, सस्ते में यहां से खरीदें बीज

गर्मियों में खेती के लिए बेस्ट है सेम की 'अर्का सुप्रिया' वैरायटी, सस्ते में यहां से खरीदें बीज

किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर सब्जियों वाली फसलों की खेती कर रहे हैं. कमाई के लिहाज से भी किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं. ऐसे में राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन सेम की 'अर्का सुप्रिया' किस्म के बीज बेच रहा है.

Advertisement
गर्मियों में खेती के लिए बेस्ट है सेम की 'अर्का सुप्रिया' वैरायटी, सस्ते में यहां से खरीदें बीजसेम की खेती

देश में किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ कम समय में बढ़िया मुनाफा देने वाली सब्जियों की खेती करने लगे हैं. इस दौरान किसान अब सीजनल सब्जियों की खेती की तरफ तेजी से रुख कर रहे है. सेम भी कुछ इसी तरह की सब्जी है, जिसकी खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. सेम की अधिक पैदावार लेने के लिए किसानों को उसको सही समय पर खेती और अच्छी किस्मों का चयन करना बेहद जरूरी होता है, इसकी कुछ ऐसी किस्में हैं, जिसमें न कीट लगते हैं और न ही रोग. ऐसे में अगर आप भी सेम की खेती करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी की सहायता से बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

यहां से खरीदें सेम का बीज

किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर सब्जियों वाली फसलों की खेती कर रहे हैं. कमाई के लिहाज से भी किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं. ऐसे में राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन सेम की 'अर्का सुप्रिया' किस्म के बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर मंगवा सकते हैं और सेम की खेती कर सकते हैं.

अर्का सुप्रिया की खासियत

सेम की अर्का सुप्रिया किस्म भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR), हेसरघट्टा द्वारा विकसित एक उन्नत और ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्म है, जिसे बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है. इसका पौधा मजबूत होता है और तेजी से बढ़ता है. इसकी फलियां गहरे हरे रंग की, कोमल और मांसल होती हैं, जिनमें धागा नहीं होता और खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं. यही वजह है कि इसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है. ऐसे में किसान इस किस्म से कम जगह में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं. साथ ही, यह भारतीय मौसम और परिस्थितियों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है, इसलिए छोटे किसानों और घर के किचन गार्डन के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है.

अर्का सुप्रिया किस्म की कीमत

  • अगर आप भी सेम की खेती करना चाहते हैं तो इसके बीज उपलब्ध हैं.
  • आपको इसके 20 ग्राम के बीज का पैकेट मिल जाएगा.
  • ये बीज आपको मात्र 100 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा.
  • इसे खरीद कर आप आसानी से सेम की खेती कर सकते हैं.

किसान ऐसे करें सेम की खेती

  • सेम की खेती करने के लिए, सबसे पहले किसानों को खेत की तैयारी करनी चाहिए.
  • सेम की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है.
  • खेत में जल निकास का उचित प्रबंध होना चाहिए.
  • वहीं, बीज बोने से पहले बीजों को 1 किलोग्राम बीज को 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा से उपचारित करें.
  • इसके बाद तैयार की गई खेत में बीज की बुवाई करें.  
POST A COMMENT