झींगा मछली के चीन-अमेरिका बड़े उपभोक्ता हैं. देश में भी धीरे-धीरे झींगा की डिमांड बढ़ रही है. बेशक घरेलू बाजार में फ्रोजन झींगा की मांग कम है. बाजार में झींगा के रेट उसके वजन नहीं साइज के हिसाब से तय होते हैं. साइज के चलते साल में तीन से चार बार झींगा की फसल तैयार हो जाती है. पानी इसके मुताबिक हो तो उत्पादन भी खूब होता है. झींगा किसी भी दूसरी मछली से ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल है. लेकिन खास पानी के चलते इसका पालन हर जगह नहीं किया जा सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today