अक्सर आरोप लगते हैं कि पराली के जलने से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण होता है. खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसानों पर पराली जलाने के आरोप लगाए जाते हैं. वहीं, कभी ग्राहक न मिलने तो कभी सस्ता होने के चलते आलू की बड़ी दिक्कत होती है. सड़कों पर आलू फेंक दिया जाता है. लेकिन केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा (CIRG Mathura) की एक रिसर्च के बाद पराली और आलू दोनों का ही बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है. बकरियों के साथ ही दूसरे बड़े पशुओं के लिए इसका चारा बनाया जा सकता है. वो भी बहुत ही कम ना के बराबर लागत पर. देखिए ये रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today