ये वीडियो पूसा इंस्टीट्यूट (Pusa institute) की है. इस वीडियो में सीड ड्रिल मशीन (Seed drill machine) के बारे में बात की गई है. दरअसल, पूसा के वैज्ञानिक डॉ. एच. एल कुशवाहा ने सीड ड्रिल मशीन बनाई है. ये मशीन कृषि मेले में भी किसानों को दिखाई गई थी, जहां से इस मशीन के बारे में अच्छा फीडबैक मिला. इसके बाद पूसा ने इस मशीन को बड़े पैमाने पर बनाने का सोचा है. ये मशीन इजी टू फिट है. सीड ड्रिल से सीड की बचत होगी और उत्पादकता बढ़ेगी. 15 से 25 फीसदी तक सीड की बचत हो सकती है. तीन कंपनियों ने इसे बनाने का लाइसेंस लिया है . ये सीड ड्रिल मशीन आराम से एक बैग में लेकर ले जाई जा सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today