मछलियों को दाना खिलाना अपने आप में एक बड़ा काम है. क्योंकि उसमें यह खयाल रखना पड़ता है कि सभी मछलियों को बराबर दाना मिल जाए. ऐसे ही दवाई का छिड़काव करने के दौरान यह एहतियात बरतनी होती है. लेकिन लाख कोशिशों के बाद बहुत सारी मछलियां छूट जाती हैं. मसलन, पीछे रहने वाली मछलियों तक दाना और दवा नहीं पहुंच पाती है. लेकिन, अब सभी मछलियों को दाना खिलाने की जिम्मेदारी ड्रोन की होगी. ड्रोन ही सभी मछलियों तक दवाई भी पहुंचाएगा. ड्रोन से ही एक जगह बैठकर बीमार मछलियों के बारे में पता लगाया जा सकेगा. मछलियों को दाना खिलाने वाले ड्रोन की कीमत बाजार में 5.5 लाख रुपये से शुरू हो जाती है. देखिए ये खास रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today