गुजरात और कर्नाटक के किसान खरीद सकते हैं भारतएग्री से सामानभारतएग्री एक एग्रीटेक स्टार्टअप (Agritech startup) है जो एक एडवाइजरी एप के माध्यम से किसानों को सर्विस देता है. इस स्टार्टअप की वेबसाइट पर अलग अलग खेती में इस्तेमाल होने वाले खाद, बीज, उर्वरक भी मिलते हैं. अब तक ये कंपनी खासतौर पर महाराष्ट्र में सामान डिलीवर करती थी लेकिन अब ये गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना में भी बिजनेस बढ़ा रहे हैं. इस स्टार्टअप का ये नॉर्थ इंडिया में अपना काम शुरू करने की दिशा में पहला कदम है जिससे यहां के किसानों को खेती से जरूरी उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे.
कंपनी की को फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सई गोले का कहना है कि कंपनी जल्द ही इन राज्यों में लॉजिस्टिक्स का काम शुरू करने जा रही है. सई गोले के मुताबिक कंपनी का लॉजिस्टिक पार्ट काफी मजबूत है इसलिए हम लोग अब दूसरे राज्यों में भी अपने प्रोडक्ट किसानों तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि कम समय में उनको जरूरत का सामान मिल जाए.
भारतएग्री महाराष्ट्र में सिर्फ 48 घंटे के अंदर किसी भी सामान की डिलीवर कर देते हैं लेकिन दूसरे राज्यों में डिलीवरी करने में 3-5 दिन का समय लगता है. फिलहाल ये कंपनी महाराष्ट्र के अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, और राजस्थान में किसानों को खेती के प्रोडक्ट बेचती है. कंपनी कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी अपनी सर्विस दे रही है.
ये भी पढ़ें:लहसुन की अच्छी उपज चाहिए तो ऐसे करें अमोनियम सल्फेट का इस्तेमाल, पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह
महाराष्ट्र के पुणे शहर की इस कंपनी(bharatagri.com)की शुरूआत किसानों को सलाह देने वाले स्टार्टअप के रूप में हुई थी जो उनको एप के माध्यम से खेती के हर चरण में सही और सटीक जानकारी देते थे. इस एप को डाउनलोड करने के बाद किसान अपनी फसल से संबंधित जानकारी ले सकते हैं. इसमें प्रीमियम प्लान भी है जिसमें फसल के बारे में जानकारी, सेटेलाइट इमेज, फसल के रोग की रोकथाम के लिए बेस्ट दवा और उसकी कीमत कितनी रहेगी इस तरह की पूरी जानकारी मिलती है. इस एप से किसानों को ये सब जानने में आसानी रहती है कि उनको क्या उगाना चाहिए, कैसे उगाना चाहिए, कब पानी देना चाहिए, कब खाद लगानी चाहिए, जिससे उनको उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है.
करीब 3 साल पूरी तरह एग्रीटेक एडवाइजरी एप पर काम करने के बाद इस स्टार्टअप ने क्रॉप इनपुट बिजनेस का काम शुरू किया जिसमें ये करीब 200 एग्रीकल्चर की कंपनी के प्रोडक्ट अपने प्लेटफॉर्म पर बेचते हैं. भारतएग्री की वेबसाइट पर इंडियन की नहीं बल्कि मल्टीनेशनल कंपनी जैसे बेयर( Bayer) FMC, UPL के सामान मिलेंगे. इसके अलावा धानुका जैसी कई इंडियन कंपनी के प्रोडक्ट हैं.
भारतएग्री की फाउंडर सई गोले का परिवार खेती से जुड़ा रहा है और साथ ही इसके दूसरे फाउंडर सिद्धार्थ दियालानी जो भारतएग्री के CEO भी हैं, इन दोनों ने साल 2017 में ये स्टार्टअप शुरू किया था. सई और सिद्धार्थ को अपने काम से इतना प्यार है कि दोनों ने पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर खेत पर अपना घर बना रखा है और वहीं से खेती के तीनों सीजन के काम का संचालन करते हैं. सई का कहना है कि हम कोई ऐसा सिस्टम नहीं बनाना चाहते थे जिसमें किसी तरह की जानकारी के लिए किसी और पर निर्भर रहना पड़े इसलिए उन्होंने शहर की जिंदगी छोड़कर खेतों पर घर बनाया और यहीं से अपना बिजनेस चलाते हैं.
सई और सिद्धार्थ दोनों का इरादा है खेती में उत्पादकता बढ़े जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो. इसके लिए शुरूआत में उन्होंने किसानों को एप के माध्यम से एडवाइजरी देना शुरू किया और पहले 3 साल सिर्फ इस एप टेक्नॉलोजी पर भी ध्यान दिया कि कैसे किसानों को खेती से संबंधित सही सलाह दी जाए. फिलहाल भारतएग्री की एडवाइजरी को करीब 5 मिलियन किसान इस्तेमाल करते हैं और वो कंपनी से खेती के लिए खाद, बीज और दूसरे सामान खरीदते हैं. ये स्टार्टअप किसानों को हिंदी, इंगलिश और मराठी भाषा में जानकारी देता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today