मिनटों में रोग की जानकारी देगा ये APP, समय रहते फसलों की होगी सुरक्षा, जानें इस्तेमाल करने का प्रोसेस

मिनटों में रोग की जानकारी देगा ये APP, समय रहते फसलों की होगी सुरक्षा, जानें इस्तेमाल करने का प्रोसेस

E-Nirog एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऐप है. इसकी मदद से आप सही समय पर फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों का पता लगा सकते हैं. यह रोगों और कीटों का पता लगाने के बाद तुरंत समाधान भी बताता है. अगर आपको रोगों को पता लगाना है कि तो E-Nirog ऐप की मदद से पत्तों की फोटो स्कैन करना होगा.

Advertisement
मिनटों में रोग की जानकारी देगा ये APP,  समय रहते फसलों की होगी सुरक्षा, जानें इस्तेमाल करने का प्रोसेसकिसानों की ममद करेगा ये ऐप. (सांकेतिक फोटो)

इंसान हीं नहीं अब फसलों में भी तरह-तरह के नए-नए रोग लग रहे हैं. इन रोगों की पहचान करना आम किसानों के लिए काफी मुश्किल भरा काम है. खास कर रोगों से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. समय पर रोगों की पहचान और उसका समाधान नहीं ढूंढने की वजह से उपज भी प्रभावित हो रही है. ऐसे में किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा बन गया है. लेकिन अब किसानों को इन नए-नए रोगों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. वे E-Nirog' ऐप की मदद से घर बैठे- बैठे फसलों में लगने वाले किसी भी रोग की पहचान कर सकते हैं. साथ ही यह ऐप रोगों का तुरंत समाधान करने का उपाय भी बता देगा. बस इसके लिए आपको नीचे बताए गए तरीके को अपनाना होगा.

दरअसल,  E-Nirog एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऐप है. इसकी मदद से आप सही समय पर फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों का पता लगा सकते हैं. यह रोगों और कीटों का पता लगाने के बाद तुरंत समाधान भी बताता है. अगर आपको रोगों को पता लगाना है कि तो E-Nirog ऐप की मदद से पत्तों की फोटो स्कैन करना होगा. फोटो स्कैन करते ही 1 मिनट में यह बता देगा कि फसल में कौन सी बीमारी लगी है. इसके बाद आप उसके अनुसार फसलों पर दवाई का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें  E-Nirog का इस्तेमाल

स्टेप 1: '' New user? sign up here'' पर क्लिक करें.

स्टेप 2: अपनी भाषा चुनें.

स्टेप 3: फॉर्म भरें और ''साइन इन'' पर क्लिक करें.

स्टेप 4: गैलरी या कैमरा से फोटो सेलेक्ट करें.

स्टेप 5: यदि कैमरा चुना गया है, तो तस्वीर लें और टिक पर क्लिक करें.

स्टेप 6: यदि गैलरी चुनी गई है, तो कई तस्वरी चुनें.

स्टेप 7: तस्वरी चुनने के बाद अपलोड बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 8: अपलोड बटन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 9: अगर आप फिर से अपलोड करना चाहते हैं, तो बैक बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 10: अगर आप फसल बदलना चाहते हैं, तो क्रॉप सेटिंग बटन चुनें.

स्टेप 11: अपनी फसल चुनें और फिर सेव पर क्लिक करें.

स्टेप 12: फिर से कैमरा या गैलरी से फोटो चुनें.

स्टेप 13: अपलोड और फिर रिजल्ट बटन दबाएं.

ये भी पढ़ें- अब खेती में बचेगा पैसा और पानी, बिहार सरकार मल्चिंग लगाने पर दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

ये भी पढ़ें-  यूपी के किसान अब जापानी तकनीक से करेंगे खेती, पहले से ज्यादा होगा उत्पादन, पढ़ें पूरा प्लान

 

POST A COMMENT