किसान अपनी फसलों पर लगने वाले कीट-पतंगो से अक्सर परेशान रहते हैं जिसकी वजह से किसान फसलों पर कैमिकल दवाओं का छिड़काव करते हैं.महाराष्ट्र के बारामती (baramati) में कृषि मेले का आयोजन किया गया. जिसमें स्टिकी कार्ड का स्टॉल लगाया गया. इस वीडियो में दिखाए गए स्टिकी कार्ड(sticky card) की मदद से आप आसानी से अपनी फसल की सुरक्षा कर सकते हैं और अच्छा उत्पादन भी ले सकते हैं.स्टिकी कार्ड के इस्तेमाल से फसल को कीटों से सुरक्षित रखा जा सकता है. इस वीडियो में देखें कि एक कार्ड की मदद से अपनी फसल को कीटों से कैसे बचा सकते हैं
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today