Advertisement
Pushkar की टॉप फसल है लसोड़ा, जानें इसकी कैसे की जाती है खेती, देखें Video

Pushkar की टॉप फसल है लसोड़ा, जानें इसकी कैसे की जाती है खेती, देखें Video

हमारे देश में फल और सब्जियों के कई प्रकार देखे जाते हैं. बढ़ते शहरीकरण (urbanization)  ने ऐसे कई फल औऱ सब्जियों को हमारे लिए अजनबी बना दिया जो पहले खूब खाए जाते थे. यही वजह है कि अब हमें कई पौष्टिक और बेहद फायदेमंद फल और सब्जियों के बारे में पता ही नहीं होता है. ऐसा ही एक फल है लसोड़ा (lasoda ). शायद ही आपने इसके बारे में सुना हो. अब कुछ दिन से यह फल कुछेक सब्जियों की दुकानों पर दिखने लगा है. यही इसका सीजन है मगर ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं और अब यह एक दुर्लभ फल बन गया है.  इस फल को गोंडी और निसोरी के नाम से भी जाना जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम कोर्डिया मायक्सा (Cordia myxa) है.